रेयान स्कूल मामला: बस कंडक्टर अशोक जेल से रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2017

गुड़गांव। रेयान स्कूल के सात साल के छात्र प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये स्कूल बस कंडक्टर अशोक कुमार को जेल से रिहा कर दिया गया। गुड़गांव की एक अदालत ने उसकी जमानत मंजूर की। भोंडसी जेल से रिहा किये जाने के बाद अशोक वहां से सीधे सोहना के घांबरोज गांव में अपने घर गया। उसके साथ उसके वकील मोहित वर्मा और परिवार के सदस्य थे। परिवार ने मीडिया को अशोक से बात नहीं करने दी।

खबरों के मुताबिक ग्राम प्रधान और अन्य निवासियों ने अशोक के पिता अमीरचंद को 50 हजार रुपये की जमानत राशि जुटाने में मदद की। सीबीआई ने पिछले दिनों इस मामले में रेयान स्कूल के ही 16 वर्ष के एक छात्र को गिरफ्तार किया था जिसके बाद वर्मा ने अशोक की जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी थी।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!