बिहार में महागठबंधन में तकरार, उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और राजद आमने-सामने

By अंकित सिंह | Oct 05, 2021

बिहार में 2 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने है। यह सीट है कुशेश्वरस्थान और तारापुर। इस सीट को लेकर एनडीए एक साथ एक सहमति से चुनाव लड़ रहा है। एनडीए की ओर से जदयू दोनों जगहों पर अपना प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुका है। एनडीए की ओर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस बात का एक साथ ऐलान किया। लेकिन दिक्कत महागठबंधन में दिखाई दे रही है। राजद पहले ही दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित उतारने की घोषणा कर चुका है। लेकिन अब उसे कांग्रेस की ओर से चुनौती दी जा रही है। बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने साफ तौर पर राज्य स्तर पर गठबंधन धर्म पालन नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि अब कांग्रेस दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार कांग्रेस में इस बात पर सहमति बन गई है कि हम पूरे दमखम के साथ दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि हम गठबंधन में हैं और ऐसे में राजद ने उम्मीदवार का ऐलान करने से पहले हम से कोई संपर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कुशेश्वरस्थान में दूसरे नंबर पर थी। ऐसे में वह हमारी सीट है और हम वहां से अपना उम्मीदवार उतारेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर राजद अभी नहीं मानता है तो हम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत