राज्यपाल और महाराष्ट्र सरकार में बढ़ा टकराव, मंत्री बोले- संवैधानिक पद पर RSS के लिए कर रहे काम

By अंकित सिंह | Aug 04, 2021

महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से दोनों पक्षों के बीच विवाद की खबरें हैं। इन सबके बीच उद्धव सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नितिन रावत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर बड़ा आरोप लगाया है। नितिन राउत ने साफ तौर पर कहा कि राज्यपाल कोशियारी बीजेपी नेता के तौर पर राज्य में काम कर रहे हैं। नितिन राउत ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी यहां ऐसे काम कर रहे हैं जैसे वह संवैधानिक पद पर रहते हुए आरएसएस के लिए बीजेपी के नेता के तौर पर करते रहे हैं। उनका व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और यह भारतीय लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है। इतना ही नहीं, नितिन राउत ने आगे कहा कि जब भी राज्यपाल कोश्यारी से मिलने कोई जाता है तो वह सिवाय आरएसएस-बीजेपी की तारीफ करने के कुछ नहीं करते। कोई इसका समर्थन नहीं करेगा।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता