लगातार हार का सामना कर रही KXIP का सामना KKR से, बल्लेबाजों पर रहेगी KXIP की नजर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

अबुधाबी। लगातार तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान ढर्रे पर लाने के लिये शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत दर्ज करनी होगी जो शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। सनराइजर्स हैदराबाद से पिछला मैच 69 रन से हारने वाली पंजाब टीम के लिये केकेआर की चुनौती और भी कठिन होगी जिसके पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। पांच हार और एकमात्र जीत के बाद पंजाब दो अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि केकेआर तीन जीत के साथ छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है चूंकि उसके अधिकांश खिलाड़ी फार्म में हैं।शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है। उन्होंने दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 87 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के पांच खिलाड़ियों का जूनियर इंडिया कैंप के लिए चयन

किंग्स इलेवन पंजाब के लिये बल्लेबाजी का दारोमदार केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर होगा। क्रिस गेल अगर फिट होते हैं तो इस आईपीएल में पहला मैच खेलेंगे। वह ‘फूड पाइजनिंग का शिकार होगएथे। डैथ ओवरों की गेंदबाजी पंजाब के लिये चिंता का विषय रही है और केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ इस पर विशेष ध्यान देना होगा। टीमें : किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन। कोलकाता नाइट राइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से 547 की मौत, 320 भारतीय लापता और सीमा पर फंसे कई नागरिक

Imran Khan के समर्थन में उतरे Pat Cummins, Greg Chappell और Sunil Gavaskar ने भी उठाई आवाज

CM Yogi Adityanath बोले: युवाओं के पास सरकारी नौकरी के अलावा स्टार्टअप और उद्यमिता के भरपूर अवसर

WFI ने जारी किए सख्त Anti Doping दिशानिर्देश, पहलवानों को दी कड़ी चेतावनी