''वन नेशन वन इलेक्शन'' पर कांग्रेस में मतभेद, मिलिंद देवड़ा ने किया समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

मुम्बई। कांग्रेस की मुम्बई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव कराने के विचार का बुधवार को समर्थन करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की बात कही।  उन्होंने कहा कि निरंतर चुनाव की मुद्रा में रहना सुशासन मेंअवरोधक है और वास्तविक मुद्दों से नेताओं का ध्यान भटकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक के बाद बोले राजनाथ, एक राष्ट्र एक चुनाव पर समिति बनाएंगे PM

देवड़ा ने एक बयान में कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत का राजनीतिक वर्ग, जिसका मैं एक हिस्सा हूं, तेजी से बहस, चर्चा और संवाद की कला को भूल रहा है। मेरी राय में यह भारत की लोकतांत्रिक प्रकृति के लिए गंभीर खतरा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए कि देश में 1967 तक देश में एक साथ ही चुनाव होते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व सांसद होने के नाते मैं मानता हूं कि लगातार होने वाले चुनावों की वजह से सुशासन में परेशानियां आती हैं और राजनेताओं का असल मुद्दों से ध्यान भटकता है।’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह