By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020
नयी दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शाहीन बाग ‘‘शेम बाग’’ बन गया है जहां संशोधित नागरिकता कानून के बारे में ‘‘बहुत बड़ा भ्रम’’ फैलाया जा रहा है। भाजपा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का कथित समर्थन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। पन्द्रह दिसंबर से शाहीन बाग एवं पास के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हजारों लोग सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।