गांधी प्रतिमा के समक्ष निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, राहुल भी रहे मौजूद

By अनुराग गुप्ता | Mar 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में हुई हिंसा मामले पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा करने वाले कांग्रेस के सात सांसदों को निलंबित कर दिया था। जिसके विरोध में संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई सांसदों ने प्रदर्शन किया। साथ ही साथ गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा भी मांगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार सांसदों के निलंबन पर अडिग है। सूत्रों ने कहा कि अगर गौरव गोगोई समेत निलंबित तमाम सांसद क्षमा भी मांगते हैं तो भी उनका निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही सरकार गौरव गोगोई की सदस्यता को खत्म करने पर भी विचार कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सात सांसदों को बदले की भावना से कराया गया निलंबित, हम झुकने वाले नहीं हैं: कांग्रेस

बता दें कि घटनाक्रम की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था जो तमाम पहलुओं पर विचार कर रही है। दरअसल, गोगोई पर आसन से कागज छीनकर फाड़ने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा