अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा रामलाल ठाकुर, अब होगी आपसी ठक्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस द्वारा शनिवार को भाजपा संसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ विधायक रामलाल ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किये जाने के साथ ही राज्य में चारों लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर की रूपरेखा तैयार हो गयी है। रामलाल ठाकुर (67) नैना देवी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। पांचवीं बार के विधायक ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। अनुराग ठाकुर ने 2014 के चुनाव में राजिंदर सिंह राणा को 98000 से अधिक वोटों से हराया था।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पवन बंसल और परणीत कौर समेत 20 उम्मीदवारों की घोषणा की

रामलाल ठाकुर के अलावा कांग्रेस ने विधायक पवन काजल को कांगरा संसदीय क्षेत्र से, कर्नल (सेवानिवृत) धनी राम शांडिल को शिमला से और पूर्व मुख्यमंत्री सुखराम के पोते और राज्य के भाजपा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा को मंडी से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पछाड के विधायक सुरेश कश्यप को शिमला से, मंडी से वर्तमान सासंद राम स्वरूप शर्मा को और प्रदेश के मंत्री किशन कपूर को कांगड़ा से उम्मीदवार बनाया है। हिमाचल प्रदेश में 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज