Congo: संगीत कार्यक्रम में भगदड़ से सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2024

कांगो की राजधानी किन्शासा में शनिवार रात एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सरकारी टेलीविजन चैनल ‘आरटीएनसी’ की खबर के मुताबिक, स्टेडियम में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि स्टेडियम में भगदड़ कैसे मची। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है। हालांकि, कार्यक्रम का आयोजन करने वाली प्रबंधन कंपनी माजाबु गॉस्पेल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षाकर्मी कुछ उपद्रवियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे।

आयोजकों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए लगभग 30,000 लोग स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि माइक कलमबाई के अलावा कई अन्य लोकप्रिय कलाकारों को भी इस संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी