RCB को चैंपियन बनने पर लगा बधाईयों का तांता, Vijay Mallya से लेकर BJP की बड़ी नेता ने दी बधाई

By रितिका कमठान | Jun 04, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18 सालों का वनवास खत्म कर इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया है। मंगलवार 3 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हरा दिया है। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को कई लोगों ने बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता स्मृति ईरानी ने टीम को बधाई दी और विराट कोहली का खासतौर से उन्होंने जिक्र किया। 

आरसीबी ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। इसी बीच टीम के पहले मालिक विजय माल्या ने भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआती तौर पर मालिक विजय माल्या थे। विराट कोहली क्रिस गेल और अब डी विलियर्स जैसे बड़े खिलाड़ियों को टीम में विजय माल्या ने ही शामिल किया था और टीम को एक मजबूत नींव दिलाई थी। 

आरसीबी की जीत के बाद विजय माल्या ने लिखा कि जब मैंने आरसीबी टीम बनाई थी तब से मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मैंने उस समय विराट जैसे युवा खिलाड़ी को टीम में लिया और ये खास है कि वो 18 वर्षों तक आरसीबी से जुड़े रहे। मैंने क्रिस गेल (यूनिवर्स बॉस) और एबी डिविलियर्स (मिस्टर 360) को भी टीम में शामिल किया। ये खिलाड़ी आरसीबी के इतिहास का अहम हिस्सा है। अब अंत में आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस सपने को सच किया है।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना

FIFA World Cup 2026: Captain Lionel Messi की हैट्रिक, Team Argentina ने जीत से किया अभियान का आगाज़

FIFA World Cup 2026: Mexico का विजय रथ जारी, South Korea को हराकर नॉकआउट में पक्की की जगह