कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर राहुल और अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी एवं विकास में कांग्रेस के योगदान को याद किया। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सलाह दी गई थी कि वह पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हों और इस कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, पवन कुमार बंसल, राजीव शुक्ला और कई अन्य नेता शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी