PM मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को दी बधाई

By अनुराग गुप्ता | Nov 23, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार गठन के तुरंत बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को बधाई दी और कहा कि मुझे विश्वास है कि वे दोनों महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगन से काम करेंगे।

आपको बता दें कि शनिवार सुबह 8 बजकर 16 मिनट में अचानक से राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीती रात को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की साझा बैठक में तय हुआ था कि मुख्यमंत्री पद शिवसेना और डिप्टी सीएम पद कांग्रेस और एनसीपी को मिलेगा। जिसके बाद पवार ने मुख्यमंत्री पद के लिए ठाकरे के नाम पर सहमति बनाई थी।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया