विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में राजग के बड़ी जीत की ओर बढ़ने के मद्देनजर राज्य के लोगों को विकास का रास्ता चुनने के लिए बधाई दी।

एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली और बिहार आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली और बिहार के लोगों को बधाई। रुझान बता रहे हैं कि राजग जीत की ओर बढ़ रहा है... मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। बाद में, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास का रास्ता चुना है।

उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास का रास्ता चुनने के लिए बिहार के लोगों को मेरी ओर से शुभकामनाएं। गुप्ता भाजपा शासित 14 राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों के प्रचार के लिए राज्य का कई बार दौरा किया था।

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार में भारी बढ़त हासिल कर ली है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीट पर राजग के उम्मीदवार आगे हैं। शुरुआती रुझानों से यह भी संकेत मिल रहा है कि भाजपा सबसे अधिक सीट जीतने की ओर अग्रसर है।

प्रमुख खबरें

White House में बढ़ा दबाव, Midterm Elections से पहले ईरान युद्ध से Trump का Exit Plan तैयार!

क्या President Murmu का हुआ अपमान? Bharat Ratna Ceremony के Protocol पर BJP-TMC में तकरार

Arshdeep Singh पर ICC ने लगाया जुर्माना, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने की मिली सजा

Chaitra Navratri 2026: डोली पर आएंगी मां दुर्गा, इन 5 Lucky Zodiac Signs की चमकेगी किस्मत