नए भारत में हर जान कीमती, कतर से लौटे जवानों का अभिनंदन: Anurag Thakur

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 12, 2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नौसेना के पूर्व अधिकारियों के कतर से सकुशल घर वापसी पर खुशी जाहिर की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट किया। पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "नए भारत में हर भारतीय की जान बेशक़ीमती है। कतर से भारत लौटे देश के वीर जवानों का हार्दिक अभिनंदन। मोदी है तो, मुमकिन है।"

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

अनुराग ठाकुर ने जालंधर में बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर में आयोजित रोजगार मेले में 161 युवाओं को  युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कहा, "हर युवा को सम्मान, हर हाथ काम। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए मोदी सरकार सदैव समर्पित रही है। एक वर्ष के अंदर 10 लाख से ज़्यादा सरकारी नौकरी के अपने वादे को पूरा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की ओर आज देश के 47 स्थानों पर रोज़गार मेला के अन्तर्गत 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रोज़गार मेला के अन्तर्गत आज पंजाब के जलंधर में मुझे 161 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षण का सहभागी बनने का सुअवसर मिला। रोजगार मेला के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी युवाओं को सशक्त बना रहे हैं। उनकी दूरदर्शी नेतृत्व के परिणाम स्वरूप आज 1 लाख से अधिक कुशल युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से युवा आकांक्षाओं को बल मिलेगा। युवाओं को सशक्त बनाना व देश को प्रगति की ओर ले जाना यही मोदी की गारंटी है। भारत की प्रगति को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना युवा शक्ति की जिम्मेदारी है । मुझे पूर्ण विश्वास है की भारत की युवा शक्ति भारत को 2047 से पहले विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देगी, नई ऊंचाइयों पर ले जाकर दिखाएगी।"

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा