Congress 137th Foundation Day: स्थापना दिवस पर झंडा फहरा रही थीं सोनिया गांधी, फिर अचानक...

By अंकित सिंह | Dec 28, 2021

विश्व की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिल्ली में भी पार्टी के मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ। हालांकि इस बार हर साल की भांति झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से संपर्क नहीं हो पाया। दरअसल, पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यालय में पहुंची थीं। जब वह पार्टी के झंडे को फहराने की कोशिश कर रही थीं तभी वह नीचे आकर उनके हाथ ऊपर गिर गया। एक समय में तो सोनिया गांधी भी ऐसा हादसा देख सहम गईं। माना जा रहा है कि पोल में झंडे को ठीक तरीके से बांधा नहीं गया था जिसकी वजह से यह घटना घटी बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। हालांकि इस अवसर पर सोनिया गांधी ने देश और कार्यकर्ताओं के नाम अपना संदेश भी दिया। अपने संदेश के जरिए सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी जमकर हमला किया। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है। लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी। 

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद