कांग्रेस का आरोप, मोदी सरकार में आई रक्षा खर्च में कमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने संसद की एक समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आज आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षा खर्च में लगातार कमी हुई है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, '10 अगस्त को खत्म हुए मानसून सत्र में कुछ महत्वपूर्ण संसदीय रिपोर्ट आई हैं। इसमें प्राकलन समिति (इस्टीमेट कमेटी) की रिपोर्ट भी है।'

 

उन्होंने कहा, 'प्राकलन समिति के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी हैं। 30 सदस्यों में 16 भाजपा से है। समिति चार वर्षों के बाद अपनी रिपोर्ट के साथ सामने आई है। सर्वसम्मति से रिपोर्ट तैयार हुई। इसमें रक्षा विनिर्माण और खरीद के सन्दर्भ में कुछ चिंताजनक बातें की गयी हैं।' तिवारी ने कहा, 'समिति ने कहा है कि कुल जीडीपी के संदर्भ में रक्षा खर्च में 13 फीसदी की गिरावट हुई है। 2014-15 के बाद से लगातार गिरावट आई है।इसमें देश की सुरक्षा साथ समझौते की बात की गई है।'

 

उन्होंने कहा, 'हम प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से पूछना चाहते हैं कि रक्षा खर्च में कमी क्यों हो रही है? क्या इससे भारत मजबूत होता है?' कांग्रेस नेता ने दावा किया, ' सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश की कमजोर स्थिति है। भारत के पड़ोस की स्थिति देखिए। नेपाल चीन की तरफ चला गया है। मालदीव की सरकार धमकी देती है। चीन का खतरा वास्तविक है।'

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA