कांग्रेस का आरोप, राजनैतिक हिंसा का जिलाबदर आरोपी घूम रहा खुले आम

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी (ग्वालियर-चम्बल संभाग) के.के. मिश्रा ने रविवार को डबरा विधानसभा उपचुनाव निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम सिरोही बरोठा में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के संरक्षण में पूर्व में जिलाबदर और हाल ही में हत्या के आरोप में जमानत पर छूटे आरोपी मुकेश परिहार सहित उसके चार भाईयों द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता, उसके माता-पिता आदि के साथ घर में घुसकर की गई गंभीर मारपीट, तोडफोड और देहात थाना परिसर में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे को पुलिस के सामने की गई गाली-गलौच और जान से मारने की दी गई धमकी/फैलाई गई प्रायोजित हिंसा को गंभीर मामला बताते हुये कहा कि जब मुकेश परिहार जैसा कुख्यात व आदतन अपराधी हत्या का आरोपी होकर जमानत पर है व पूर्व में जिलाबदर भी रह चुका है तो पुलिस/जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के परिपालन में उसे आतंक फैलाने की खुली छूट किसलिए, क्यों और किसके दबाब में दे रखी है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें