कांग्रेस ने इंद्रेश कुमार पर लगाया शहीद करकरे का अपमान करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार के एक कथित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि कुमार ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे का अपमान किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह सवाल भी किया कि क्या भाजपा भी इंद्रेश कुमार के इस दावे से सहमत है कि ‘‘करकरे अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते थे?’’

क्या भाजपा ये मानती है कि हेमंत करकरे अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते थे? क्या वो अपनी कर्तव्यनिष्ठा को लेकर समर्पित नहीं थे?’’ सुरजेवाला ने जो खबर शेयर की है कि आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने शनिवार को भोपाल में कहा कि करकरे का बतौर शहीद सम्मान तो किया जा सकता है, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ जो अत्याचार किया उसे सही नहीं ठहराया जा सकता। 

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि