कांग्रेस ने रेलवे पर लगाया घटिया खाना परोसने का आरोप, IRCTC ने दिया ये जवाब

By अंकित सिंह | Aug 19, 2024

कांग्रेस ने ट्रेनों में घटिया खाना परोसे जाने को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा। सबसे पुरानी पार्टी ने एक आरटीआई रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि ट्रेनों में घटिया खाद्य पदार्थों में दो वर्षों में 500% की वृद्धि हुई है। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने भारतीय रेलवे को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी है कि रेलवे में न तो यात्रा सुरक्षित है और न ही भोजन। कांग्रेस की एक्स पोस्ट में लिखा कि दो साल में ट्रेनों में घटिया खाने की शिकायतें 500% बढ़ गई हैं। रेलवे के खाने के वीडियो आए दिन वायरल होते हैं, जिनमें कभी कीड़े तो कभी कॉकरोच पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: वर्ष 2030 तक रेलवे में शून्य उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य : प्रधानमंत्री मोदी

छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) निर्माण की मंजूरी मिली है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे छत्तीसगढ़ का रेल अवसंरचना और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत 16 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 670 किलोमीटर लंबी दो नई रेल लाइन परियोजनाओं के अंतिम सर्वे और डीपीआर निर्माण की स्वीकृति दी है। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026: हार्दिक पंड्या वापसी के लिए लगा रहे पूरा जोर, जानें कब मैदान पर लौटेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन