Vote Theft Allegations | कांग्रेस ने लगाया निर्वाचन आयोग पर वोट चोरी का आरोप, बोले- दोनों ने मिलकर किया मतदाता सूची में हेरफेर का मॉडल तैयार

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग पर जनता का विश्वास खोने और भाजपा के पक्ष मेंकाम करने का आरोप लगाया। गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पहले भारत के चुनाव आयोग की साख इतनी मजबूत हुआ करती थी कि दूसरे देश अपने यहां चुनाव करवाने के लिए भारत के चुनाव आयोग से प्रशिक्षण लेते थे, लेकिन आज भारत की जनता ही उसे शक की निगाह से देख रही है।

इसे भी पढ़ें: प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए उच्च उत्पाद गुणवत्ता बनाए रखें : मंत्री चौहान की स्व सहायता समूहों को सलाह

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक कृत्यों ने भारत के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों का भी सत्यानाश कर दिया है। गहलोत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि आयोग वोट चोरी में भाजपा की मदद कर रहा है। गहलोत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनता का विश्वास खो दिया है और वह भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है।

‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ बेंगलुरु में रैली करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित धांधली के मुद्दे पर शुक्रवार को यहां ‘वोट अधिकार रैली’ को संबोधित करेंगे। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित इस रैली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और कई अन्य नेता भी भाग लेंगे। इस सभा से एक दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े सामने रखते हुए आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में हेरफेर करके ‘‘वोट चोरी’’ का मॉडल भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में मिसिसिपी नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत

उन्होंने दावा किया था कि यह सब भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से हो रहा है तथा यह संविधान के खिलाफ अपराध है। उन्होंने दिल्ली में बृहस्पतिवार को संवाददाताओं के समक्ष महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के आंकड़े पेश किए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि बेंगलुरु मध्य लोकसभा सीट के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में 1,00,250 मतों की चोरी की गई, जबकि यह सीट पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 32,707 मतों के अंतर से जीती थी।

प्रमुख खबरें

Coca Cola 26 साल बाद फिर लाएगा Gold Spot, Parle ने 1952 में किया था शुरू

Udhampur Command Hospital में डॉक्टरों ने 11 घंटे की सर्जरी कर जवान का कटा हाथ जोड़ा

WBSEDCL जनवरी 2027 से लागू करेगी मासिक बिजली बिल, Suvendu Adhikari ने दी जानकारी

AIIMS Director डॉ. निखिल टंडन बोले, Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिले लगातार देखभाल