कांग्रेस ने लगाया ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस में रहते 1 करोड में टिकट बेचने का आरोप

By दिनेश शुक्ल | Oct 26, 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी( ग्वालियर-चंबल संभाग) के.के.मिश्रा ने एक वीडियो जारी करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके निज सचिव पुरूषोत्तम परासर पर गंभीर आरोप लगाए है। मिश्रा ने बताया कि कांग्रेस में रहते सिंधिया ने 2018 विधानसभा चुनाव में अपने समर्थकों से टिकिट के बदले मोटी धनराशी ली थी। जिसके सबूत के तौर पर उन्होंने पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और वर्तमान में भांडेर से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया के बीच हुई बात का वीडियो जारी किया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता व पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से रक्षा सिरोनिया के पति संतराम सिरोनिया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में उक्त आरोपो की सिलसिलेवार तथ्यात्मक चर्चाएं शामिल है। मिश्रा ने कहा कि जो किसी राजनैतिक कदाचरण, अनैतिक चरित्र और प्रमाणिक भ्रष्टाचार को साबित करने के पर्याप्त साक्षों के लिये काफी है। उन्होंने डॉ. गोविंद सिंह और संतराम सिरोनिया के बीच वीडियो में संकलित संपादित अंशों को सार्वजनिक किया है ! जिसमें संतराम यह कहते हुये स्पष्ट सुनाई दे रहे है कि सिंधिया के निज सचिव पुरूषोत्तम पाराशर टिकट दिलाने के एवज में 1 करोड रूपये की मांग कर जमा करने को कह रहे है?

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, राजनैतिक हिंसा का जिलाबदर आरोपी घूम रहा खुले आम

मिश्रा ने यह भी कहा कि विगत जून माह में भी अशोक नगर (गुना) से कांग्रेस का चुनाव लड रही वर्तमान प्रत्याशी श्रीमति आशा दोहरे की सासु मां श्रीमति अनिता जैन से भी पाराशर द्वारा टिकट के एवज में 50 लाख रूपये लिये जाने का ओडियो सार्वजनिक हुआ था जिसकी जांच पुलिस के समक्ष विचाराधीन है। लिहाजा, नैतिकता का तकाजा है कि खरीद फरोख्त के माध्यम से चुनी हुई सरकार को गिराने वाली भाजपा ऐसे अनैतिक चरित्रों के खिलाफ क्या कार्यवाही करेगी? के.के मिश्रा ने कहा कि जिस तरह पैसा पाराशर के साले अनूप दांतरे जो भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं, के घर पहुंचा उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस में रहते हुये भी भाजपा के लोगो के सिंधिया और उनके निज सचिव का संबंध रहा है! इसलिये कांग्रेस में रहकर भी उनकी गद्दारी कांग्रेस समझ नहीं पाई जो हमारा दुर्भाग्य था। ऐसे वीभत्स चेहरों को उजागर करना हमारा लक्ष्य है जो आगे भी जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त