सिंदूर का सौदा होता रहा, प्रधानमंत्री चुप रहे...कांग्रेस ने फिर साधा मोदी और जयशंकर पर निशाना

By अंकित सिंह | May 19, 2025

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से निपटने के सरकार के तरीके पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पाकिस्तान को पहले से सूचित करने का आरोप लगाया। खेड़ा ने दावा किया कि भारत ने आतंकवादी स्थलों पर हमला करने से पहले ही सूचित कर दिया था, "सिंदूर का सौदा हो रहा है, पीएम मोदी चुप रहे...।" उन्होंने इस कृत्य को निर्णय की गंभीर त्रुटि बताया। खेड़ा ने पूछा, "अगर उन्होंने (एस जयशंकर) पाकिस्तान को पहले से आगाह नहीं किया होता, तो क्या अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे आतंकवादी बच निकलते?"

पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने विदेश मंत्री के बयान पर कुछ सवाल पूछे हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण इसलिए हो जाता है, क्योंकि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अलग-अलग देशों में एक बात दोहराते रहे कि उन्होंने युद्ध रुकवाने में मध्यस्थता की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप ने एक बहुत खौफ़नाक बात यह भी बोली कि उन्होंने भारत को व्यापार रोकने की धमकी देकर युद्ध रुकवाया। यानी सिंदूर का सौदा होता रहा, प्रधानमंत्री चुप रहे। विदेश मंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकल रहा।’’ 

इसे भी पढ़ें: क्या वे पाकिस्तान में कही गई बातों पर विश्वास करते हैं? राहुल गांधी के सवाल पर BJP ने किया पलटवार

खेड़ा ने दावा किया, ‘‘हमें नहीं मालूम कि अमेरिका और चीन के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री और भाजपा के नेताओं के ऐसे कौन से राज हैं, क्योंकि इनका कभी अमेरिका और चीन के आगे मुंह नहीं खुलता। जब भी मुंह खुलता है तो सीधा क्लीन चिट देने के लिए खुलता है।’’ उनका कहना था, ‘‘पूरे देश और दुनिया को मालूम है कि इस युद्ध में चीन की क्या भूमिका रही है और अमेरिका ख़ुद इस युद्ध को रोकने में अपनी भूमिका आगे बढ़-चढ़कर बता रहा है, लेकिन जयशंकर जी का मुंह नहीं खुलता।’’ 

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन