कांग्रेस ने फिर साधा मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- जनगणना में देरी क्यों कर रहे हैं PM

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

जनगणना में हो रही देरी को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि केवल जाति गणना के माध्यम से ही शिक्षा और रोजगार में पूर्ण और सार्थक सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि अपने राजनीतिक परिवर्तन और आर्थिक उथल-पुथल के बीच, श्रीलंका ने अभी घोषणा की है कि 2012 में की गई उसकी नवीनतम जनसंख्या और आवास जनगणना सोमवार से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें: Goa में सांप्रदायिक तनाव भड़का रही है BJP, राहुल गांधी ने कहा- लोग इस विभाजनकारी एजेंडे को देख रहे हैं

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि साथ ही जनगणना में जाति के प्रश्नों को जोड़ने को लेकर क्या विचार है, जैसा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और अन्य सभी राजनीतिक दलों द्वारा मांग की जा रही है? अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की विस्तृत गणना 1951 से हर दस साल में होती रही है। उन्होंने कहा कि अब OBC और अन्य जातियों की भी ऐसी ही विस्तृत गणना की आवश्यकता है। जाति जनगणना के माध्यम से ही शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में पूरी तरह से सार्थक सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने तंज कसा कि नॉन-बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री जनगणना में देरी क्यों कर रहे हैं, जिसमें जाति आधारित गणना भी होगी?

प्रमुख खबरें

मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपल लेकर पहुंचे?

Mathura में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

Delhi MPD 2047: शहर के 1,459 विरासत स्थल गंभीर खतरे में, संरक्षण के निर्देश

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में IMD ने हल्की बारिश का अनुमान जताया, पारा 28.4 डिग्री