Chhattisgarh के सूरजपुर में JP Nadda ने कांग्रेस की आलोचना की, कहा- दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को पार्टी का एजेंडा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसका एजेंडा दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना है। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए देश में राजनीति की परिऔर संस्कृति को बदल दिया है।

नड्डा ने कहा, ‘‘(पूर्व प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं? क्या आप उन्हें सबक सिखाएंगे?’’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दलितों, आदिवासियों और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का आरक्षण कभी नहीं छीनने नहीं देगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, दस साल पहले, देश में वोट बैंक, धर्म और जाति की राजनीति होती थी लेकिन मोदी जी ने राजनीति की परिऔर संस्कृति बदल दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सांसद चुनने के लिए नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘‘विकसित भारत’’ के संकल्प को पूरा करने के लिए है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा