कांग्रेस का आरोप, यूपी में जनता जंगल राज से पीड़ित और योगी सरकार बेपरवाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़खानी का विरोध करने पर दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ाने की कथित घटना को लेकर बुधवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जनता  जंगल राज  से परेशान है, लेकिन सरकार को कोई फिक्र नहीं है।

इसे भी पढ़ें: परियोजनाओं में देरी से जो नुकसान होता है उसके लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए

उन्होंने दावा किया, लोग जंगल राज से पीड़ित हैं और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई परवाह नहीं है। खबरों के मुताबिक बुलंदशहर के चांदपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के ही दबंग आरोपियों ने दलित परिवार पर गाड़ी चढ़ा दी। गाड़ी से कुचल कर परिवार की दो महिलाओं की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकिदो लोग घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

जय हिंद...अमेरिका में बड़ी कानूनी राहत मिलने के बाद कुछ इस अंदाज में गौतम अंडानी का आया पहला रिएक्शन, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज

राहुल के समर्थन में खड़ी हुईं प्रियंका गांधी, अमित शाह से बयान देने की मांग की

Mumbai में Blinkit Warehouse पर FDA की बड़ी स्ट्राइक, गंदगी और Cockroaches मिलने पर लाइसेंस सस्पेंड

प्रकाश राज का दावा, SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा, बोले- खेल शुरू हो चुका है