Manish Sisodia पर कांग्रेस भी हुई हमलवार, अजय माकन ने पूछा- ये भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है?

By अंकित सिंह | Feb 28, 2023

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी इस को लेकर केंद्र सरकार पर हमले कर रही है और दावा कर रही है कि सरकारी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इन सबके बीच कांग्रेस ने भी मनीष सिसोदिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मनीष सिसोदिया को लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने साफ तौर पर कहा है कि यह पूरा का पूरा मामला भ्रष्टाचार से संबंधित है। अपने बयान में अजय माकन ने कहा कि जो लोग मनीष सिसोदिया से हमदर्दी रख रहे हैं वो जान लें ये भ्रष्टाचार का मामला है। 

इसे भी पढ़ें: कट्टर ईमानदार, फिर कैसे हुआ भ्रष्टाचार, शराब घोटाले से जुड़े सिसोदिया के तार, CBI ने केस का बनाया मजबूत आधार, सुप्रीम सुनवाई में भी राहत नहीं मिली इस बार

हालांकि, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस बंटी हुई नजर आ रही है। कांग्रेस ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर अपने रुख में अस्पष्टता होने की बात को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए, लेकिन उसका यह सवाल भी है कि जांच एजेंसियों द्वारा सिर्फ विपक्ष के नेताओं को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का स्वागत किया था। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया