कांग्रेस ने आदिवासियों का हमेशा ख्याल रखा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2018

डूंगरपुर। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों का ख्याल रखा है। गहलोत आदिवासी बहुल इस इलाके के सागवाड़ा में पार्टी की संकल्प महारैली को संबोधित कर रहे थे। रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संबोधित किया।

 

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा आदिवासी इलाकों का विकास हमेशा से ही कांग्रेस व इसके नेताओं की प्राथमिकता में रहा। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने दो कार्यकाल के दौरान आदिवासी कल्याण के लिए प्रयासों व योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की मौजूदा सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों को ठप कर दिया।

 

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास