उपचुनाव जीतने के लिये कांग्रेस-JDS ने धन, बाहुबल का किया इस्तेमाल: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2018

बेंगलुरू। भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) ने उपचुनावों को जीतने के लिये धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया लेकिन कहा कि वह नतीजों पर आत्ममंथन करेगी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत किया जाएगा। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘सच यह है कि इन चुनावों में धन और शराब की बड़ी भूमिका है। कांग्रेस और जद (एस) ने धन और बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है।’’

 

भाजपा ने शिवमोगा लोकसभा सीट पर चुनाव जीता है लेकिन बेल्लारी सीट पर उसे कांग्रेस से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने जामखांडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भी जीत हासिल की है। कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी जद (एस) ने मांड्या लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है और रामनगर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता ने चुनाव जीता है। 

 

येदियुरप्पा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस और जद (एस) साजिश रचने में माहिर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हार के बाद हम चुप नहीं बैठेंगे। हमने सिर्फ बेल्लारी लोकसभा सीट गंवाई है। हम अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करेंगे जिससे हम 2019 के चुनाव जीत सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हम 22 से 23 लोकसभा सीटें जीतेंगे। मैं जल्द ही कर्नाटक दौरा करूंगा।’’

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

मुफ्त अनाज योजना से गुमराह न हो गरीब जनता, जनता के पैसे से दिया जाता है अनाज: Mayawati

वोट के जरिए अनुच्छेद-370 निरस्त करने पर अपनी नाखुशी जाहिर करें : Mehbooba Mufti

Mahindra XUV 3XO: लॉन्च हो गई महिंद्रा की ये धांसू SUV! जानें कीमत, फीचर्स सहित सबकुछ