कांग्रेस और झामुमो वंशवाद की राजनीति करते हैं: रघुवर दास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2019

चतरा। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की जनता ने 2014 में वंशवाद को नकार दिया, क्योंकि यह लोकतंत्र है। भाजपा के निवर्तमान सांसद सुनील सिंह के नामांकन में यहां शामिल होने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। दास ने कहा कि वंशवाद की राजनीति करने वाले भारत को अपनी जागीर समझते हैं। कांग्रेस व जेएमएम में वंशवाद चरम पर है। परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी में किसी अन्य की कोई जगह नहीं है लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं है। पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता भी आने वाले समय में देश का प्रधानमंत्री या किसी राज्य का मुख्यमंत्री या मंत्री बन सकता है। 

हमारा प्रयास है कि उग्रवाद की कमर तोड़ी जाए: मुख्यमंत्री

 

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि उनकी सरकार का लगातार प्रयास रहा है कि राज्य में उग्रवाद की कमर तोड़ी जाये और इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड का चतरा अब उग्रवाद मुक्त हो रहा है। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि 2014 के बाद से राज्य में लगातार उग्रवाद की घटनाओं में कमी आई है। हमारा प्रयास रहा कि उग्रवाद की

कमर तोड़ी जाए, जिसमें हम काफी हद तक सफल भी हुए हैं। यह सब एक स्थाई और स्पष्ट नीति की सरकार की वजह से संभव हो पाया।

 

दास ने कहा कि वहीं अगर देश स्तर पर हम बात करें, सीमाओं की सुरक्षा की बात करें तो भाजपा के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है। आतंकियों ने जिस तरह उरी और पुलवामा में हमला कर देश के जवानों को शहीद किया, उसका बदला भाजपा सरकार ने लिया। 

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की