CAA विरोधी प्रदर्शनों के लिये कांग्रेस और वामपंथी तत्व जिम्मेदार: सदानंद गौड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

अहमदाबाद। केन्द्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के लिये बृहस्पतिवार को कांग्रेस और वामपंथी तत्वों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन हालात के लिए राजनीतिक दलों का उकसावा एकमात्र कारण है। केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से यह बात कही।

उन्होंने कहा,  सरकार जब भी कोई फैसला लेती है तो विपक्षी दल उस कदम का विरोध करने लग जाते हैं। हमारी विरोधी, कांग्रेस...के पास अपने राजनीतिक उभार के लिए कोई मुद्दा नहीं है, इसलिये वह इस मुद्दे को भुनाना चाहती है, जोकि सही नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: CAA प्रदर्शन: महबूबा मुफ्ती का आरोप, भाजपा ने देश की हालत कश्मीर जैसी कर दी

गौड़ा ने कहा,  मैं उन दो विश्वविद्यालय का नाम नहीं लूंगा जहां से विवाद शुरू हुआ...दुनिया जानती है। वामपंथ से प्रेरित लोग इन उन दोनों विश्वविद्यालय में हैं और प्रदर्शन वहीं से शुरू हुए। इस सप्ताह की शुरुआत में सीएए को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रदर्शन शुरू हुए थे। मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा,  इन प्रदर्शनों का एकमात्र कारण राजनीतिक दलों का उकसावा है। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा