खट्टर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

By अंकित सिंह | Mar 05, 2021

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है जिसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। किसान आंदोलन के बीच हो रहे इस विधानसभा सत्र में कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह से रणनीति तैयार कर ली है। साफ तौर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव माना जा रहा है। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विपक्ष की ओर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा मनोहर लाल खट्टर सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान कर रखा है। इतना ही नहीं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चर्चा की मांग करेगी। कानून-व्यवस्था और केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस जहां सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। वहीं सरकार संभावित रूप से विवादास्पद ‘धर्म परिवर्तन विरोधी’ कानून लाने के लिए तैयार है। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए