तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2025

कांग्रेस ने तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति के साथ-साथ अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाईक को भी उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना में 20 मार्च को विधान परिषद चुनाव होने हैं।

तेलुगु और अन्य भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करने वाली विजयाशांति पहले बीआरएस (तब टीआरएस) की ओर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने तेलंगाना राज्य के गठन के लिए एक अलग पार्टी बनाई थी, लेकिन बाद में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के साथ भी काम किया।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कहा कि पार्टी ने विजयशांति को इसलिए चुना क्योंकि वह एक महिला और पिछड़े वर्ग को अवसर देना चाहती थी। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले अद्दांकी दयाकर कांग्रेस के मुखर नेता हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति से आने वाले शंकर नाईक कई वर्षों से कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं।

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी