कांग्रेस ने जारी की 31 प्रत्याशियों की सूची, गहलोत के बेटे को जोधपुर से मिला टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में लोकसभा की 31 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए जिसमें प्रमुख नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का है जिनको जोधपुर से टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश में संभल से जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से शिवशरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: देशवासियों से राहुल का दावा, UPA की सरकार बनने पर आसानी से मिलेगा बैंक ऋण

राजस्थान में जोधपुर सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा टोंक सवाई माधोपुर से नमो नारायण मीणा, उदयपुर से रघुवीर मीणा और कई अन्य नेताओं को टिकट मिला है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने यह 13वीं सूची जारी की है। इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 262 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए