कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' अभियान, अब राजभवनों के सामने धरना देगी पार्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

नयी दिल्ली। राजस्थान की सियासी उठापठक के बीच कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि भाजपा के ‘संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी कदमों’ के खिलाफ वह 27 जुलाई को सभी प्रदेशों के राजभवनों के सामने धरना देगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में यह भी बताया कि कांग्रेस रविवार को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर ‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ अभियान चलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद पर भाजपा द्वारा हमला किया जा रहा है। भाजपा धन बल का इस्तेमाल करने के साथ साथ संवैधानिक संस्थाओं का भी दुरुपयोग कर रही है। खरीद-फरोख्त के दम पर लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को गिराना आज सामान्य बात हो चुकी है।’’ 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला