कांग्रेस ने बिहार के लिए छह और उम्मीदवार घोषित किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2025

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह और उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने अब तक कुल 60 उम्मीदवारों की घोषणा की है, हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध के चलते यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस कुल कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पार्टी ने बृहस्पतिवार को अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख थे।

कांग्रेस ने शुक्रवार को दरभंगा जिले के जाले विधानसभा क्षेत्र से ऋषि नारायण मिश्रा को प्रत्याशी घोषित किया, जो पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पौत्र हैं। पार्टी ने शनिवार को पांच और उम्मीदवार घोषित किए थे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा तथा मतगणना 14 नवंबर को होगी।

प्रमुख खबरें

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income