कांग्रेस ने बृजलाल खाबरी को UP में पार्टी की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया, प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित हुए

By अभिनय आकाश | Oct 01, 2022

कांग्रेस पार्टी में इन दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर घमासान जारी है। केएन त्रिपाठी का आवेदन खारिज होने के बाद अब मुख्य मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच ही है। कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा ये तो आगे पता चलेगा, लेकिन उससे पहले ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में आने वाले बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। कांग्रेस ने इस बाबत अधिसूचना भी जारी की है।

कांग्रेस की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार बृजलाल खाबरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में कांग्रेस सरकार पांच साल पूरे करेगी, अगला बजट युवाओं को समर्पित होगा : अशोक गहलोत

उनके साथ ही नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, अनिल यादव, योगेश दीक्षित, अजय राय व नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में निराशाजनक परिणाम आने के बाद अजय कुमार लल्लू ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके करीब छह महीने बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा भी यूपी की प्रभारी रह चुकी हैं। लेकिन उनकी लगातार सक्रियता के बावजूद कांग्रेस को प्रदेश में केवल दो सीटें हासिल हुईं थीं। 

प्रमुख खबरें

भारत की A1 डिप्लोमेसी का एक और नजारा, ईरान की कैद से 17 भारतीयों को मिली आजादी, दुनिया हैरान!

T20 World Cup 2024 को लेकर सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, इन दो टीमों को बताया बेस्ट

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन गलती से भी न खरीदें ये चीजे, होगा भारी नुकसान

Congress के Manifesto पर फिर बरसे CM Yogi, बोले- औरंगजेब वाला जजिया टैक्स लागू करना चाहती है पार्टी