Congress ने पूछा क्या इस बार शिवराज सिंह चौहान को टिकट मिलेगा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2023

विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि कोई नहीं जानता कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा या नहीं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अब तक जारी उम्मीदवारों कीतीन सूचियों में चौहान का नाम शामिल नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पूछा कि जब उनकी अपनी ही पार्टी को उन पर भरोसा नहीं है तो राज्य की जनता उन पर कैसे भरोसा करेगी? उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘ भाजपा की सूचियां सामने आ रही हैं, लेकिन इनमें उनके (चौहान के) कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के नाम हैं। चौहान का नाम अब तक सूची में नहीं आया है। लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसी को नहीं पता कि उनका नाम सूची में आएगा या नहीं।’’

भाजपा ने अब तक 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं। इन तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदारों के तौर पर देखा जा रहा है। नायक ने यह भी दावा किया कि भाजपा के केंद्रीय नेता चुनाव से पहले चौहान का नाम भी नहीं ले रहे हैं।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव