Ghulam Nabi Azad पर कांग्रेस का वार, जयराम रमेश बोले- दिखा रहे अपना असली चरित्र और मोदी के प्रति वफादारी

By अंकित सिंह | Apr 10, 2023

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद इन दिनों चर्चा में बने हुए है। इसके साथ ही वह प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी कर रहे है। यह बात कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। हालांकि, आजाद ने कांग्रेस पर भी कई सावल खड़े किए थे। अब इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। कांग्रेस की ओर ये पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हर बीतते दिन के साथ, गुलाम नबी आज़ाद अपने असली चरित्र और श्री मोदी के प्रति अपनी वफादारी का प्रदर्शन करने के लिए नई गहराई तक उतरते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Himanta Biswa Sarma Vs Rahul Gandhi: 'अडानी' ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे असम के CM

इसको लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद जी ने एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है कि- राहुल गांधी जी जब भी विदेश दौरे पर जाते हैं तो कई 'अवांछित व्यापारियों' से मिलते हैं और उनके कई व्यापारिक घरानों से संबंध हैं। अब देश यह जानना चाहता है कि अपने विदेश दौरों पर राहुल गांधी किस से मिलते हैं? उन्होंने कहा कि कौन हैं ये 'अवांछित व्यापारी' और इनके क्या हित जुड़े हैं? क्या राहुल गांधी भारत विरोधी व्यापारियों के इशारे पर भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और मोदी जी के खिलाफ काम कर रहे हैं?

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप