अलवर में मंदिर ध्वस्त किए जाने को लेकर भाजपा, कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में अतिक्रमण रोधी एक अभियान के दौरान इस हफ्ते दो मंदिरों को ध्वस्त किये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने शुक्रवार को एक दूसरे पर आरोप लगाये। राजगढ़, कांग्रेस शासित राज्य में भाजपा शासित नगरपालिका है। भाजपा की राजस्थान इकाई के प्रमुख सतीश पूनिया ने इस कार्रवाई के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि यह भाजपा नीत स्थानीय नगरपालिका का फैसला था। राजगढ़ में रविवार और सोमवार को दो मंदिरों और कुछ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। 

न्होंने कहा कि भाजपा ने सीकर से सांसद स्वामी सुमेधानंद, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवाल और विधायक चंद्रकांत अग्रवाल की सदस्यता वाला एक प्रतिनिधिमंडल राजगढ़ भेजने का फैसला किया है। पूनिया ने कहा, ‘‘वे तीन दिनों में मुझे एक रिपोर्ट देंगे। ’’ वहीं, पूनिया के आरोपों का खंडन करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डोटासरा ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे नीत पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान जयपुर में सैकड़ों मंदिर ध्वस्त कर दिये गये थे। 

इसे भी पढ़ें: क्या राजस्थान कांग्रेस में आने वाला है भूचाल ? सोनिया से सचिन की मुलाकात और गहलोत को याद आ गया 21 महीने पुराना सियासी संकट 

उन्होंने कहा कि मंदिरों को ध्वस्त करने का प्रस्ताव भाजपा नीत राजगढ़ नगरपालिका बोर्ड ने पारित किया था। उन्होंने कहा कि इसके लिए केवल भाजपा ही जिम्मेदार है। डोटासरा ने कहा, ‘‘गलत करना और सांप्रदायिक उन्माद फैलाना भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आदत है। ’’ अलवर के जिलाधिकारी एन शिवप्रसाद मदान ने कहा कि प्रस्ताव नगरपालिका बोर्ड ने पारित किया था और स्थानीय प्रशासन के फैसले के अनुरूप कार्रवाई की गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ने छह अप्रैल को 86 लोगों को नोटिस जारी कर सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा था और उन्हें वक्त दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।