Fuel Price Hike पर कांग्रेस का PM Modi पर करारा वार, 'चुनाव खत्म, अब महंगाई की मार'

By अंकित सिंह | May 19, 2026

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस ने मंगलवार को उन्हें "महंगाई का आदमी" करार दिया और आरोप लगाया कि चुनाव समाप्त होने के बाद सरकार सुनियोजित तरीके से आम जनता पर बोझ डाल रही है। विपक्षी दल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने आर्थिक बोझ आम नागरिकों पर डालने के लिए ईंधन की कीमतों में लगातार भारी वृद्धि की है। 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 97.77 रुपये से 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि हुई और यह 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि हुई और यह 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई, वहीं डीजल की कीमत में 94 पैसे की वृद्धि हुई और यह 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 82 पैसे बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गई, वहीं डीजल की कीमत में 86 पैसे की वृद्धि हुई और यह 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई।

इसे भी पढ़ें: Modi Fuel Saving Appeal का दिख रहा बड़ा असर, Jammu की सड़कों पर फिर दौड़ने लगे पारंपरिक घोड़ा-तांगे

 कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे की वृद्धि हुई और यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गई, वहीं डीजल की कीमत में 94 पैसे की वृद्धि हुई और यह 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि है। इससे पहले, केंद्र सरकार ने 15 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा