चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस- देश ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की दिन दिहाड़े हत्या होते देखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह सीबीआई, आईडी का इस्तेमाल ‘‘व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभागों’’ के तौर पर कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एजेंसी के अतिथि गृह में रात गुजारी।

इसे भी पढ़ें: चिदंबरम को पकड़ने के लिए जांच एजेंसियों की हड़बड़ी किसी भी औचित्य से परे: गहलोत

उन्होंने इंद्राणी मुखर्जी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एक अनुभवी नेता को उस महिला के बयान पर गिरफ्तार किया गया जिस पर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है।’’ सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि देश में हरेक को ‘‘चुप कराने’’ के लिए वरिष्ठ राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर ‘‘झूठे आरोप’’ लगाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन