Monsoon Session से पहले कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक, संसद में इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

By अंकित सिंह | Jul 15, 2023

संसद के मानसून सत्र से पहले, कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह सदन की आगामी बैठक की योजना तैयार करने के लिए शनिवार को एक बड़ी बैठक की। यह बैठक 17 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्ष की दूसरी महत्वपूर्ण मेगा-बैठक से पहले हुई। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से बयान भी आ गया है। कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा कि आज हमारी 'पार्लियामेंट्री स्ट्रैटजी ग्रुप' की दूसरी बैठक हुई। इस बैठक में हमने मानसून सत्र को लेकर लम्बी चर्चा की। पार्टी की ओर से कहा गया कि संसद में जो मुद्दे हमें उठाने हैं उसको लेकर हमने चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने मंत्रालयों के प्रचार फंड को CBC को सौंपने का लगाया आरोप, कहा- सरकार ने संसद द्वारा पारित बजट की पवित्रता को कम कर दिया

रेल सुरक्षा पर भी चर्चा

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इस अवसर का उपयोग सदन में रेल सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा के लिए करेंगे। रेल सुरक्षा को पीछे छोड़ दिया गया है इसलिए हम इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार या मोदी सरकार के नियुक्त किए गए व्यक्तियों के द्वारा जो संघीय ढांचे, चुने हुए सरकारों पर आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। सरकार ने गुरुवार को 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए वन संरक्षण कानूनों में संशोधन,विवादास्पद दिल्ली अध्यादेश, व्यक्तिगत डेटा संरक्षण सहित 21 विधेयकों को सूचीबद्ध किया।

प्रमुख खबरें

P Chidambaram ने Parliament के कामकाज पर उठाए सवाल: बिना सार्थक चर्चा 12 Bills पास, दुर्भाग्यपूर्ण

Trump की ऐतिहासिक Venezuela Oil Deal, 65 अरब बैरल तेल पर US के नियंत्रण के क्या हैं मायने?

Tibet में फंसे Indian Pilgrims वैकल्पिक Zhangmu मार्ग से नेपाल लौटे

Samay Raina के बिहारी-Kashmiri Pandit Joke पर भड़के Mithilesh Tiwari, बताया असहनीय अपमान