कांग्रेस का आरोप, accidental prime minister भाजपा का दुष्प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेताओं ने अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को अपनी पार्टी के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार करार दिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस फिल्म को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह दुष्प्रचार काम नहीं करेगा और सच की जीत होगी। 

यह भी पढ़ें: सुषमा ने पाक को फिर चेताया, कहा- आतंक के माहौल में बातचीत संभव नहीं

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने इस फिल्म के बारे में पूछा तो पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ यह दुष्प्रचार काम नहीं करेगा तथा सच की जीत होगी। पार्टी नेता पीएल पुनिया ने कहा कि यह अपनी नाकामी छिपाने के लिए मोदी सरकार की ओर से अपनाया गया हथकंडा है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!