बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2022

पटना। कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसने बिहार में राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए अपने विधायक दल की बैठक बुलायी है और अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के साथ संबंध तोड़ने का फैसला लेते हैं तो पार्टी विपक्षी खेमे में उनका स्वागत करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि बैठक विधानमंडल में दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर होगी और इसमें बिहार के पार्टी प्रभारी भक्त चरण दास भी शामिल होने की संभावना है। खान ने कहा, ‘‘हम हमेशा मानते हैं कि समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ आना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: विद्युत संशोधन विधेयक राज्यों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला: मुख्यमंत्री मान

हालांकि, उन्होंने बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद और वामपंथी दलों के साथ कांग्रेस के मनमुटाव के कारण नीतीश को लेकर विपक्षी दलों द्वारा एक राय कायम किए जाने में किसी भी तरह की रुकावट के बारे में पूछे गए सवालों को खारिज कर दिया और कहा कि हमने संयुक्त विपक्ष द्वारा निकाले गए कल के प्रतिरोध मार्च में पूरे मन से भाग लिया था। इस बारे में कि क्या कांग्रेस राजद के तेजस्वी यादव या नीतीश को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देगी, खान ने कहा, ‘‘यह समय से पहले का सवाल है। सबसे पहले नीतीश कुमार को आधिकारिक तौर पर यह घोषणा करने दें कि भाजपा के साथ उनका गठजोड़ खत्म हो गया है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली