कांग्रेस ने AAP को बताया Alcohol Affected Party, पवन खेड़ा बोले- पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया

By अंकित सिंह | Jan 23, 2025

दिल्ली में चुनावी दंगल के बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा वार किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि शराब प्रभावित पार्टी-आप' जिसे आप 'आम आदमी पार्टी' कहते हैं, हमने देखा कि कैसे उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहर को बर्बाद कर कूड़े का ढेर बना दिया। उन्होंने कहा कि जब मनीष नायर शराब नीति लेकर आए तो चर्चा हुई इसे और नरेला के मौजूदा विधायक शरद चौहान ने मनीष (सिसोदिया) से कहा कि ऐसा मत करो, हर इलाके में शराब की दुकानें खुल जाएंगी। तो मनीष ने कहा कि अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो चुनाव लड़ने के लिए पैसे कहां से लाएंगे, रिकॉर्डिंग में वह (शरद) यही कह रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते थे कि उनके पास हर मर्ज की दवा है। हमें दवा तो नहीं दिखी, लेकिन दारू की दलाली जरूर दिखी, जिसमें पूरी सरकार डूबी रही। उन्होंने कहा कि ये आवाज नरेला के विधायक शरद चौहान की है। ये किसी से बात करते हुए बता रहे हैं कि जब ये और मनीष सिसोदिया साथ बैठे थे, जब विजय नायर शराब पॉलिसी लेकर आया। तब इन्होंने मनीष सिसोदिया को ऐसा करने से मना किया। मनीष सिसोदिया ने जवाब दिया कि अगर ऐसा नहीं किया तो चुनाव लड़ने के पैसे कहां से आएंगे?  शरद चौहान ने आगे कहा- हमने गुजरात और गोवा का चुनाव लड़ा तो पैसे शराब के ठेकों से ही आए, अब पंजाब से आ रहे हैं। शरद चौहान ने ये भी बताया कि मनीष सिसोदिया ने उन्हें भी सेटलमेंट करने का ऑफर दिया था, जिसका प्लान भी बना लिया गया था, लेकिन वे बच गए। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पवन खेड़ा जी ने अभी एक क्लिप सुनाई। इस क्लिप से स्पष्ट है कि AAP सरकार में कितना सामाजिक पतन हुआ है। कांग्रेस की शिकायत के बाद ही AAP की मौजूदा सरकार के डिप्टी सीएम, मंत्री इसी शराब घोटाले के तहत जेल गए थे और अब वो जमानत पर बाहर हैं। AAP सरकार ने अपने चरित्र को जैसा दिखाने की कोशिश की थी, वह पूरी तरह से झूठा निकला। इनकी कथनी और करनी में अंतर साफ दिख रहा है। AAP के मौजूदा विधायक शरद चौहान के इस ऑडियो से स्पष्ट है कि कैसे शराब घोटाले को AAP की टॉप लीडरशिप ने अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी वादा, बोले- अगले 5 साल में दिल्ली से खत्म कर देंगे बेरोजगारी

उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में AAP की मौजूदा सरकार ने न सिर्फ टॉप लीडरशिप बल्कि अपने अन्य साथियों को भी फायदा पहुंचाया है। चुनाव अभियान के दौरान हम दिल्ली में घर-घर तक जा रहे हैं। आज दिल्ली के युवाओं में बेरोजगारी और नशे की लत एक बड़ा मुद्दा है। इस वजह से हमारी माताएं-बहनें और उनके परिवार परेशान हैं, क्योंकि रोजगार न होने के कारण युवा नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह दिल्ली के लिए बहुत चिंताजनक है। 

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग

दिल्ली में BS-4 वाहनों पर पाबंदी के बाद NCR में CNG kit लगवाने की मांग 50% बढ़ी