केजरीवाल को कांग्रेस ने बताया एंटी नेशनल, अजय माकन बोले- उनके साथ गठबंधन एक भूल थी

By अंकित सिंह | Dec 25, 2024

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने पार्टी नेता अजय माकन और अन्य सदस्यों के साथ बुधवार को 'मौका मौका हर बार धोखा' शीर्षक से एक पुस्तिका लॉन्च की। इस पुस्तिका का उद्देश्य दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों सरकारों की विफलताओं और अधूरे वादों को उजागर करना है। इस दौरान कांग्रेस नेता अजय माकन ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये काम की राजनीति भी नहीं करते। जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, पार्टी का नाम आम आदमी रखा है, लेकिन राजा की तरह शीशमहल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार एक-दूसरे पर आरोप लगाती रहती है, जबकि परेशान जनता होती है, जो इन दोनों के बीच फंसी है। इन दोनों सरकारों ने बीते कई वर्षों में दिल्ली को नफरत का बाजार बना दिया है। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और दिल्ली को बनाने वाले लोगों के सम्मान से लगातार समझौता किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल इतना नीचे गिर गए हैं कि वो दिल्ली की जनता को धोखा दे रहे... AAP पर मनोज तिवारी का तंज

माकन ने कहा, हमारी पार्टी में सभी को अपने अपने विचार रखने की आजादी है। जहां तक केजरीवाल के बारे में मेरे विचार हैं तो आप (पत्रकार) लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। मेरा मानना है कि दिल्ली की आज जो दुर्दशा है और कांग्रेस इतनी कमजोर हुई है, तो इसकी वजह यह है कि 2014 में हमने उनका 40 दिनों के लिए समर्थन किया था। दिल्ली की दुर्दशा का एक सबसे बड़ा कारण यही है। माकन ने कहा, मेरा मानना है कि दोबारा गठबंधन (लोकसभा चुनाव में) करके एक भूल हुई है और उसे सुधारना जरूरी है। मैं कभी भी इस बात का पक्षधर नहीं रहा हूं कि केजरीवाल जैसे व्यक्ति पर भरोसा किया जाए। 

प्रमुख खबरें

Kajari Teej 2026: क्यों कहलाती है यह Saturi Teej, जानें इस पावन Festival की पौराणिक पूजा विधि

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब