Rajasthan में 2018 में कांग्रेस की वापसी मेरे पिछले काम के कारण हुई : अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को जवाब देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस की 2018 में सत्ता में वापसी उनके पिछले कार्यकाल में किए गए काम के कारण हुई। साथ ही उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में 156 सीटें जीतने का लक्ष्य भी रखा। लंबे समय से गहलोत के साथ सत्ता की खींचतान में फंसे पायलट ने हाल ही में कहा था कि 2013 से 2018 तक जब वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे उस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के संघर्ष के कारण कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई। पायलट ने बार-बार कहा है कि कांग्रेस विधायकों की संख्या जो 2013 में घटकर 21 रह गई थी, पार्टी आलाकमान द्वारा उन्हें राज्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रमुख बनाए जाने के बाद ही बढ़ी।

गहलोत ने दावा किया कि भाजपा के पास उनकी सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं है और लोगों में कोई सत्ता विरोधी भावना नहीं है और जनता सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा जैसी राज्य योजनाओं के बारे में बात की जा रही है और कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने से खुश हैं। गहलोत ने कहा, ‘‘हमारा रास्ता बिलकुल साफ है। जब हमने 1998 में सरकार बनाई थी, तब 156 सीटें आई थीं, उस समय मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष था, तो मैं चाहूंगा कि हम लोग मिशन 156 लेकर चलें। इसके लिए हमने काम शुरू कर दिया है।’’

इसे भी पढ़ें: अमित शाह 28 जनवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे

गहलोत ने कहा कि उनके विधायकों ने उनका समर्थन किया और 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान अंदरूनी कलह से निपटने में उनकी मदद की, जिससे उनकी सरकार बच गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार को बचाने और लोगों की सेवा करने के लिए कड़ा संघर्ष किया और अपनी ‘‘आखिरी सांस’’ तक ऐसा करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राजनीति सेवा की राजनीति है और रचनात्मक कार्यों पर आधारित है। गहलोत ने दावा किया, ‘‘मेरा मानना है कि इस बार चार साल बाद जनता में सरकार विरोधी लहर नहीं है। मुख्यमंत्री (गहलोत) को बहुत अच्छा आदमी कहा जाता है, यह मैं नहीं कह रहा, लोग कह रहे हैं।

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह