पंजाब सरकार के बचाव में आई कांग्रेस, सुरजेवाला बोले- पीएम की सुरक्षा में दस हजार सुरक्षाबल तैनात थे

By अंकित सिंह | Jan 05, 2022

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार चौतरफा घिर चुकी है। भाजपा लगातार कांग्रेस और चन्नी सरकार पर हमलावर है। इन सब के बीच कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला सामने आए हैं। सुरजेवाला ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री ने हुसैनीवाला के लिए सड़क की यात्रा करने का फैसला किया सड़क मार्ग से यात्रा करना उनके मूल कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था। इसके साथ ही सुरजेवाला ने दावा किया कि पीएम की रैली के लिए 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्था एसपीजी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर की गई थी। इसके साथ ही सुरजेवाला ने दावा किया कि हरियाणा/राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ताओं की सभी बसों के लिए भी रूट बनाया गया था। उन्होंने कहा कि किसान मजदूर संघर्ष समिति (केएमएससी) पीएम के दौरे का विरोध कर रही है और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने उनके साथ दो दौर की बातचीत की है। इसके साथ ही सुरजेवाला ने तंज भरे लहजे में पूछा कि आपको पता है कि किसान प्रधानमंत्री मोदी का विरोध क्यों कर रहे हैं? उनकी मांगे हैं कि अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए। किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं। मरने वाले 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा मिले और एमएसपी को लेकर एक निर्णय हो। 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच

Radha Ashtami पर देवी राधा और श्रीकृष्ण की पूजा से मिलेगा सुख-सौभाग्य, जानिए पूजन विधि और महत्व

DUSU Election Results 2026: कॉलेज चुनावों में ABVP का दबदबा, वोटों की गिनती जारी, कैंपस में 2000 सुरक्षाबल तैनात!

Asian Games में भारत के ध्वजवाहक बने Pawan Sehrawat, किट न मिलने से हटे तूर