राजस्थान में 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजस्थान में 'मिशन 25' पर काम कर रही कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रही है और 20 फरवरी तक सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों के भीतर ही संभावित उम्मीदवारों के नाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के पास भेज दिए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने इसकी पुष्टि की है कि राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और अगले महीने नामों की घोषणा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: 70वें गणतंत्र दिवस के जश्न की धूम, राजपथ पर भारत की सामरिक शक्ति का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच समन्वय की कमी सबंधी खबरों पर पांडे ने कहा, 'यह बिल्कुल गलत है। अफवाह है। भाजपा को अफवाह फैलाने से बाज आना चाहिए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मजबूती के साथ, मिल-जुलकर काम कर रहे हैं।' गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल पाई थी। हालांकि हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतकर राज्य में सरकार बनाने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver