कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती, देश को इसकी जरूरत: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2019

नयी दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती और देश की इसकी जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के कारणों का पता करने के लिए कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा भी किया कि भाजपा ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाकर भावनात्मक मुद्दों को हवा दी।

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में जनादेश सर्वोपरि होता है और कांग्रेस ने आजादी के बाद से इसका सम्मान किया है और इसे पूरी विनम्रता से स्वीकार भी करते हैं। मुझे इस बात का दुख है कि इस चुनाव में प्रचार अभियान मुद्दों पर आधारित नहीं था और इसमें गरीबों, गांवों, पिछड़ों, दलितों और रोजगार को लेकर चर्चा नहीं हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा ने सिर्फ धर्म, जाति, राष्ट्रवाद और सैनिकों के पराक्रम पर राजनीति की। राहुल गांधी ने इस चुनाव को मुद्दों पर आधारित बनाए रखने की पूरी कोशिश की। लेकिन भाजपा ने झूठ बोलकर लोगों को बरगलाया। लोग उनके साथ हो गए और वोट कर दिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: नयी सरकार में जेटली के मंत्री बनने की संभावना नहीं, इलाज के लिए जा सकते हैं विदेश

गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार भी कांग्रेस का सूपड़ा-साफ हो गया है। यहां तक कि गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत भी जोधपुर से हार गए। गहलोत ने कहा, ‘‘कांग्रेस आज उसी स्थिति में है जैसे इंदिरा गांधी के चुनाव हारने के समय थी। इंदिरा गांधी ने लोगों का विश्वास हासिल किया और इसके बाद पार्टी फिर 25 वर्षों तक सत्ता में रही। हार और जीत लोकतंत्र का हिस्सा होता है, लेकिन हम नहीं चाहते कि आगे चुनाव उस दिशा में जाए जिस दिशा में इस बार गया है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कभी खत्म नहीं हो सकती और देश को इसकी जरूरत है।

प्रमुख खबरें

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana

Adani समूह की कंपनी APSEZ की Philippines में बंदरगाह बनाने की योजना

Kotak Bank का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 5,302 करोड़ रुपये रहा